हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब कांग्रे...

    पंजाब कांग्रेस प्रभारी पद से हटाए गए हरिश रावत, उनकी जगह हरीश चौधरी को मिला पद

    Punjab Congress sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस बीच कांग्रेस ने पंजाब प्रभारी हरीश रावत को हटाकर उनकी जगह राजस्थान के कैबिनेट मंत्री हरीश चौधरी को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाया है। आपको बता दें कि रावत ने आलाकमान से खुद को पद मुक्त करने की अपील की थी।

    हरिश रावत का बयान

    पंजाब प्रभारी हटाए जाने के बाद हरिश रावत ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब के दोस्तों खासकर कांग्रेसजन मैं आपको प्यार और समर्थन को नहीं भूल सकता। मैं आपसे अलग नहीं हूं। पार्टी के प्रति कर्तव्य की पुकार है कि एक स्थान उत्तराखंड में पूरी शक्ति लगाऊं। मेरे दिल में हमेशा पंजाब रहेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।