हमसे जुड़े

Follow us

28.8 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home देश महाराष्ट्र के...

    महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख गिरफ्तार

    Anil Deshmukh

    मुंबई (एजेंसी)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को धन शोधन मामले में 13 घंटे से अधिक समय की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार ईडी ने इससे पहले देशमुख को पांच समन जारी किया था। देशमख सोमवार को ईडी के समक्ष पेश हुये। पूछताछ के दौरान वह ईडी का पूरी तरह सहयोग नहीं कर रहे थे और सवालों के जवाब देने में टालमटोल कर रहे थे। उन्हें रात में करीब डेढ़ बजे गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह की तरफ से भ्रष्टाचार के आरोप लगाये जाने के बाद देशमुख ने इस वर्ष अप्रैल में राज्य के गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

    क्या है मामला

    गिरफ्तारी को लेकर अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई है कि केंद्रीय जांच एजेंसी महाराष्ट्र पुलिस प्रतिष्ठान में 100 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत एवं वसूली मामले में की जा रही आपराधिक जांच के संबंध में धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 71 वर्षीय नेता के बयान दर्ज की। बता दें कि वसूली के आरोपों के कारण देशमुख को अप्रैल में इस्तीफा देना पड़ा था।

    गौरतलब है कि ईडी के संयुक्त निदेशक सत्यव्रत कुमार कुछ अन्य अधिकारियों के साथ रात करीब नौ बजे एजेंसी के कार्यालय पहुंचे थे। इससे पहले ईडी की ओर से अनिल देशमुख को पांच बार समन जारी किया गया था लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। बाद में वह बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से पिछले हफ्ते इन समनों को रद्द करने से इनकार के बाद वह एजेंसी के समक्ष पेश हुए थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।