हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    राहत: गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 के नुक्सान से बचा सकती है वैक्सीन

    मॉस्को (एजेंसी)। स्विस इंस्टीट्यूट आॅफ वायरोलॉजी एंड इम्यूनोलॉजी के अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि वैक्सीन का डोज गर्भवती महिलाओं को उनके प्लेसेंटा और भ्रूण को नुक्सान से बेहतर तरीके से बचाने में सहायक होता है। अध्ययन के मुताबिक कोविड-19 वायरस मानव प्लेसेंटा कोशिकाओं को संक्रमित कर सकता है। गर्भवती महिलाओं को समान आयु वर्ग के अन्य लोगों की तुलना में संक्रमित होने का 70 फीसदी अधिक खतरा होता है, जबकि गंभीर स्वरुप वाले जोखिम 10 प्रतिशत और बढ़ जाते हैं। वहीं समय से पहले प्रसव या भ्रूण की मृत्यु का जोखिम दो या तीन गुना बढ़ जाता है।

    शिशु को सुरक्षा मिलती है

    अध्ययन में कहा गया है कि मां द्वारा विकसित एंटीबॉडी प्लेसेंटल बाधा को पार करती है जिससे शिशु को सुरक्षा मिलती है। यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी के एक अधिकारी मार्को कैवेलरी ने कहा कि वॉचडॉग गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का समर्थन करता है क्योंकि वैक्सीन के डोज उनके प्लेसेंटा और भ्रूण को नुक्सान से बचाने में सहायक होते हैं।

    पाकिस्तान में कोरोना के 567 नए मामले, 11 मौत

    पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 567 नए मामले सामने आए हैं और 11 से अधिक लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रीय कमान और संचालन केंद्र (एनसीओसी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। एनसीओसी के प्रवक्ता ने बताया कि महामारी के खिलाफ अभियान में अब तक 21,057,966 लोगों की जांच हुई है जिसमें कुल 1,276,240 संक्रमित है और अब तक 1,224,870 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं।
    देश में इस ‌समय 22,852 सक्रिय मामले है जिनका इलाज चल रहा है इनमें 1,236 मरीज नाजुक हालत में है। महामारी से शुक्रवार को 11 मरीजों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या 28,518 हो गई है। सिंध प्रांत 471,497 मामलों के साथ कोरोना से सबसे प्रभावित क्षेत्र है। वहीं पूर्वी पंजाब में 440,918 मामले दर्ज हुए है।

    ब्राजील में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2.18 करोड़ से पार

    ब्राजील में कोरोना संक्रमण के 13 हजार से अधिक नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2.18 करोड़ से अधिक हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ब्राजील में पिछले 24 घंटों में 13,321 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा दो करोड़ 18 लाख 62 हजार 458 हो गया है। वहीं 389 और मरीजों की मौत हो जाने से इस बीमारी से मरने वालों की संख्या छह लाख 09 हजार 060 हो गयी है। ब्राजील में अब तक 2.10 करोड़ से अधिक लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।