हमसे जुड़े

Follow us

38 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश पीसी मोदी राज...

    पीसी मोदी राज्यसभा के नये महासचिव नियुक्त

    नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पी.सी. मोदी को राज्यसभा का नया महासचिव नियुक्त किया गया है। राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मोदी निवर्तमान राज्यसभा महासचिव पी पी के रामाचायुर्लू का स्थान लेंगे। सूत्रों ने बताया कि मोदी की नियुक्ति पर राज्यसभा के सभापति एम.वेंकैया नायडू ने हस्ताक्षर कर दिये हैं। मोदी आज शपथ ग्रहण कर सकते हैं। रामाचायुर्लू को सलाहकार बनाया गया है। राज्यसभा के महासचिव के पद पर रामााचायुर्लू की नियुक्ति इस वर्ष सितंबर में की गई थी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।