हमसे जुड़े

Follow us

14.2 C
Chandigarh
Friday, February 13, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हुड्डा ने कहा...

    हुड्डा ने कहा : कंगना से पुरस्कार लिया जाए वापस

    Bhupendra Hooda SACHKAHOON

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज मांग की कि अभिनेत्री कंगना रनौत से पद्मश्री पुरस्कार वापस लिया जाए। हुड्डा ने यहां जारी बयान में हालांकि कंगना रनौत का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने अभिनेत्री के हाल में देश की आजादी के बारे में दिये बयान की कड़े शब्दों में आलोचना की। उन्होंने कहा कि किसी को भी देश की स्वतंत्रता और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

    हुड्डा ने कहा कि आजादी व आजादी के संघर्ष के दौरान हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को अपमानित करने वाली अभिनेत्री को जो पद्म पुरस्कार दिया गया है, उसे भी वापस लिया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि वर्षों के संघर्ष और अनगिनत कुर्बानियों के बाद हमारे देश को स्वतंत्रता मिली है। जिन लोगों को लगता है कि देश को आजादी भीख में मिली है, उन्होंने शायद कभी स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में पढ़ा तक नहीं है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।