हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा डीएपी खाद की ...

    डीएपी खाद की हाहाकार से मिलेगी राहत

    DAP-fertilizer sachkahoon

    जिले में 20 हजार एमटी डीएपी और 7000 एमटी यूरिया पहुंचा

    • किसान शांति रखे, डीएपी खाद की अब कोई किल्लत नहीं : डीडीए

    भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। भिवानी के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। भिवानी जिला में दो दिन में 20 हजार मीट्रिक टन डीएपी व सात हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद पहुंची है। वहीं हैंडलिंग एजेंसी को रेलवे मे ढिलाई करने पर एक लाख रुपए जुर्माना भी ठोका है। किसानों को अब डीएपी खाद की किल्लत से राहत मिलेगी। पूरे हरियाणा में सरसों व गेहूं की बिजाई के लिए डीएपी खाद की किल्लत के चलते हाहाकार मचा, पर अब भिवानी के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। भिवानी को दो दिन में 20 हजार मीट्रिक टन डीएपी व 7 हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद मिली है। जिसे डीडीए की निगरानी में ट्रकों में लाद कर दुकानों पर भेजा जा रहा है।

    रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में आए खाद को लोड करवाने डीडीए (उपनिदेशक कृषि विभाग) आत्माराम गोदारा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल व कृषि मंत्री जे.पी. दलाल डीएपी खाद को लेकर लगातार मॉनिट्रिंग कर रिपोर्ट ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान शांति रखें। गेहूं की बिजाई के लिए किसानों को डीएपी या यूरिया खाद की कोई कमी नहीं आएगी। डीडीए आत्माराम ने कहा कि भिवानी में सरसों व गेहूँ की करीब छह लाख एकड़ में बिजाई होती है। जिसमें से सरसों की करीब 3.80 लाख व गेहूं की करीब एक लाख एकड़ में बिजाई हो चुकी है। अब केवल सवा लाख एकड़ में गेहूं की बिजाई बची है। जिसको लेकर दो दिन में 20 हजार एमटी डीएपी व सात हजार एमटी यूरिया पहुंचा है। उन्होंने बताया कि मांग के मुताबिक और भी खाद आएगी। किसान शांति रखें, किसी भी किसान को खाद की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उठान का काम थोड़ा ढीला है, जिसके चलते रेलवे ने ठेकेदार को 9 हजार रुपए प्रति घंटा के हिसाब से करीब एक लाख रुपए जुर्माना ठोका है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।