अब एक ही एप से ले सकेंगे सभी सरकारी सेवाओं का लाभ

Jan Sahayak Help Me App sachkahoon

प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है जन सहायक हेल्प मी एप

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली सेवाएं और सूचनाएं अब एक ही एप के माध्यम से मोबाइल पर ही प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा जन सहायक हेल्प मी एप शुरू किया हुआ है। उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि सरकार द्वारा शुरू की गई जन सहायक हेल्प मी एप के माध्यम से आम नागरिकों को सभी सरकारी सेवाएं और सूचनाएं मोबाइल फोन पर ही उपलब्ध होंगी। यह सेवाएं आप घर पर मौजूद रहते हुए ही एप के माध्यम से देख सकते हैं और योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए जिलावासी मोबाइल पर जनसहायक एप डाउनलोड कर सकते हैं। एप का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नंबर या परिवार पहचान पत्र के द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि नागरिकों को विभाग अनुसार एवं सरल पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी जन सहायक एप पर मिलेगी।

ये सेवाएं एप पर उपलब्ध

112 आपात कालीन सेवाएं, 100 पुलिस, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन, 104 स्वास्थ्य, 1091 महिला हेल्पलाइन, 1098 बाल हेल्पलाइन, 1075 कोविड-19 हेल्पलाइन सहित अन्य सेवाओं के रूप में निविदाएं, बिल भुगतान, यात्रा, नौकरियां, खेल, आधारभूत संरचना व कौशल विकास और सरल सेवाएं, विभागवार सेवाएं, यूजर्स सेवाएं व जन शिकायत एवं आरटीआई आदि सभी प्रकार की सेवाएं इस एप पर उपलब्ध हैं। साथ ही एप पर नवीनतम समाचार, कैलेंडर एवं कार्यक्रम, सरकार की नवीनतम उपलब्धियां और घोषणाओं सहित सरकारी दूरभाष निर्देशिका भी मौजूद है, जिसका प्रयोग फोन के माध्यम से उठा सकते हैं।

गूगल प्ले स्टोर से करें डाउनलोड

गूगल प्ले स्टोर से एप को डाउनलोड कर लें। मोबाइल ऐप के इंस्टॉल होने के बाद एप को ओपन करके भाषा का चयन करें। इसके बाद 10 अंको का मोबाइल नंबर दर्ज करके बटन पर क्लिक कर दें। एक ओटीपी सत्यापन कोड प्राप्त होगा जिसके निर्धारित स्थान में दर्ज करके मोबाइल नंबर को सत्यापित कर ले। मोबाइल नंबर के सफलतापूर्वक सत्यापित होने के बाद एप के माध्यम से सेवाओं के लिए अनुरोध किया जा सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।