हमसे जुड़े

Follow us

17 C
Chandigarh
Friday, March 6, 2026
More
    Home कारोबार राहत: दिल्ली ...

    राहत: दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर वैट घटाया, राजधानी में करीब 8 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल

    Delhi Petrol Price

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम लोगों के लिए बड़ी राहत दी है। केजरीवाल सरकार ने कैबिनेट बैठक में अह्म फैसला लेते हुए पेट्रोल पर 8 रुपये प्रतिलीटर लगने वाले वैट को कम कर दिया है। अब राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 8 रुपये कम हो गए है। नए रेट आज आधी रात को लागू हो जाएंगे।

    कच्चे तेल पर दबाव, देश में 27 वें दिन शांति

    वैश्विक स्तर पर कोरोना के नये वेरिएंट ओमीक्रान के तेजी से फैलने के दबाव में मांग घटने की आशंका से कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल में भारी गिरावट के बाद आज सिंगापुर में बढ़त के साथ कारोबार की शुरूआत हुयी है लेकिन घरेलू स्तर पर बुधवार को लगातार 27वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव बना रहा।

    कच्चे तेल की कीमतोें में तेजी आने पर भारत और अमेरिका सहित अधिकांश प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं द्वारा रणनीतिक तेल भंडार से तेल जारी करने की घोषणा की थी जिससे तेल की कीमतों पर दबाव बना था और ओमीक्रान के कारण इस पर और अधिक दबाव बन गया है। हालांकि तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक ने तेल उत्पादन बढ़ाने के निर्णय को टालने का संकेत दिया है जिससे तेल की कीमतों में फिर से तेजी आयी है।

    कच्चे तेल में तेजी का रूख

    आज सिंगापुर में कारोबार शुरू होते ही कच्चे तेल में तेजी का रूख देखा गया। लंदन ब्रेंट क्रूड 2.69 फीसदी की उछाल लेकर 71.09 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 2.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 67.64 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये तथा 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आयी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी की है। इससे संबंधित राज्यों में इन दोनों पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में और कमी आयी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here