हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पेड़ से टकराई ...

    पेड़ से टकराई शादी से लौट रहे युवकों की कार, दो की मौत, एक गंभीर

    Car collided with tree sachkahoon

    चरखी दादरी (सच कहूँ न्यूज)। चरखी दादरी-रोहतक रोड पर गाड़ी के पेड़ से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बौंद कलां थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार रोहतक जिले के गांव बोहर खेड़ी निवासी 24 वर्षीय राहुल, कथुरा निवासी 26 वर्षीय विकास व सेक्टर-दो निवासी अतुल गाड़ी में सवार होकर शादी समारोह में शिरकत करने दादरी आए थे। अल सुबह वे अपनी कार में सवार होकर वापस रोहतक की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान दादरी-रोहतक रोड पर गांव बौंद कलां नहर के समीप कार का संतुलन बिगड़ने से पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भंयकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने तीनों को रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया।

    जहां राहुल व विकास की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं उनके तीसरे साथी विकास की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद बौंद कलां थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया और रोहतक पीजीआई में जांच के लिए पहुंची। थाना प्रभारी कप्तान सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कार सवारों को रोहतक पीजीआई में भर्ती होने की जानकारी मिली। पुलिस द्वारा घायल के बयान के आधार कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here