हमसे जुड़े

Follow us

15.1 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान: मां...

    राजस्थान: मां पांच बेटियों को लेकर कुएं में कूदी, 6 की मौत

    Mother jumped into a well with five daughters sachkahoon

    कोटा (एजेंसी)। राजस्थान में कोटा जिले के रामगंजमंडी पंचायत समिति क्षेत्र में एक महिला के पांच बेटियों को लेकर कुंए में कूद जाने से इन सभी की मौत गई। पुलिस ने बताया कि जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र में चेचट थाना क्षेत्र के कालिया खेड़ी गांव निवासी बादाम देवी (40) अपनी पांच बेटियों सावित्री (14), अंजलि (8),काजल (6), गुंजन (4) और एक साल की मासूम अर्चना के साथ शनिवार रात किसी समय गांव में स्थित एक कुंए में कूद गई जिससे इन सभी की मृत्यु हो गई। इसका पता आज सुबह ग्रामिणों को लगने पर शव कुंए से बाहर निकाले गये।

    बादाम देवी के दो और पुत्रियां गायत्री (15) और पूनम (9) है, वे और उनके पिता शिवलाल शनिवार को गांव में मौजूद नहीं थे। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।

    क्या है मामला

    सूचना मिलने के बाद रामगंजमंडी पुलिस उपाधीक्षक सहित चेचट थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सभी शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय भिजवाया गया। पुलिस ने बताया कि महिला के अपनी बेटियों के साथ आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here