हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    द. मेक्सिको में ट्रेलर ट्रक पलटा, 49 लोगों की मौत

    Rajkot News
    सांकेतिक फोटो

    मेक्सिको सिटी (एजेंसी)। दक्षिणी मेक्सिको में एक ट्रेलर ट्रक के पलट जाने से कम से कम 49 प्रवासियों की मौत हो गई। मेक्सिको की नागरिक सुरक्षा एजेंसी प्रमुख लुइस मैनुएल गार्सिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से मध्य अमेरिका से प्रवासियों को लेकर जा रहा ट्रेलर ट्रक दक्षिणी प्रांत चियापास की राजधानी टक्सटला गुटिरेज के पास राजमार्ग पर पलट गया। हादसे में 49 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में 58 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here