हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश देश के किसानो...

    देश के किसानों के संकट का निवारण चरणसिंह के मार्ग पर चलने से संभव: रामपाल

    Chaudhary Charan Singh Jayanti Sachkahoon

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बताये मार्ग पर चलकर देश के किसानों के संकट का निवारण संभव है। जाट ने चौधरी चरणसिंह की जयंती पर नई दिल्ली में किसान घाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि चौधरी ने जीवनपर्यंत किसानों की सेवा की और मंत्र दिया कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहान होकर जाता है, इसी मार्ग पर हम सब चले और आज के दिन इसी संकल्प की आवश्यकता है।

    उन्होंने कहा कि जो रास्ता भटका है और सरकारों के इस रास्ते पर नहीं चलने के कारण किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि देश के ललाट पर किसानों की आत्महत्याओं का कलंक लगा है। जो किसान ऋणदाता होना चाहिए था वह ऋणों के बोझ तले दब हुआ है इतना नहीं उसे कृषि उपजों की लागत नहीं मिल रही है जिससे उसकी ऋण चुकाने की क्षमता भी नहीं बची है।

    जाट ने कहा कि कृषि प्रधान भारत में किसानों की जेब खाली रहे और देश महाशक्ति बन जाये यह सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह की जयंती एवं किसान दिवस के अवसर पर देश के ललाट से आत्महत्याओं का कलंक धौकर देश को महाशक्ति बनाने के लिए कृषि उपजों के लाभकारी दाम के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी का कानून बनाने का संकल्प लेना चाहिए । उन्होंने कहा कि इस मौके हम सबको भी चौधरी चरणसिंह के मार्ग पर चलने एवं उसे सफल करने का संकल्प लेना चाहिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here