हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 8वीं बोर्ड पर...

    8वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम और प्रश्न पत्र डिजाइन निर्धारित

    HBSE sachkahoon

    30 फीसदी सलेबस घटाया

    • 80 अंकों की होगी लिखित परीक्षा होगी

    • 50% बहुविकल्पीय प्रश्न और 50% विवरणात्मक प्रश्न शामिल

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-2022 से आठवीं की बोर्ड परीक्षा लेने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस क्रम में वीरवार को बोर्ड कार्यालय में बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह की अध्यक्षता में परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं प्रश्न-पत्रों का डिजाईन निर्धारण करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर बोर्ड उपाध्यक्ष वी.पी.यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बोर्ड उपाध्यक्ष वी.पी.यादव ने बताया कि आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए एससीईआरटी व एनसीईआरटी द्वारा पूर्व में तैयार किए गए पाठ्यक्रम में से 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम कम किया गया है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में एससीईआरटी व एनसीईआरटी द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम से ही परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे। भाषायी विषयों में केवल भाषाई ज्ञान जिसमें पढ़ना, लिखना एवं व्याकरण सम्बन्धित ज्ञान आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। उन्होंने बताया कि 80 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 50 प्रतिशत बहुविकल्पीय (वस्तुनिष्ठ) प्रश्न पूछे जाएंगे तथा 50 प्रतिशत विवरणात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here