हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More

    चीन में अंडरग्राउंड मार्केट में लगी आग, 9 की मौत

    Fire

    डालियान (एजेंसी)। चीन के डालियान शहर में एक भूमिगत बाजार में आग लगने से नौ लोगों की झुलसकर मौत हो गई, जिसमें एक दमकलकर्मी भी शामिल है। स्थानीय प्रशासन ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार यह हादसा सुबह हुआ था और दोपहर एक बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग में झुलसकर मरने वाले नौ लोगों में से एक दमकलकर्मी भी है। इसमें हादसे में अन्य पांच लोग मामूली रूप से झुलसे हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में भेजा गया है। जिनमें से एक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और अन्य चार अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। आग लगने के कारणों की जांच अभी जारी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here