हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश पंजाब विधानसभ...

    पंजाब विधानसभा चुनाव: आप के सीएम चेहरा होंगे भगवंत मान

    AAP CM Bhagwant Mann

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में आप पार्टी ने अपने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद इसका ऐलान किया। केजरीवाल ने भगवंत मान के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि हमने पंजाब की जनता की राय के आधार पर मुख्यमंत्री चुना हैै। उन्होंने कहा कि यदि मैं भगवंत मान को अपनी ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर देता लोग कहते कि केजरीवाल ने भाई-भतीजावाद किया है। इसलिए हमने पिछले सप्ताह एक फोन नंबर जारी किया ताकि पंजाब के 3 करोड़ लोगों की राय ली जा सके।

    सीएम केजरीवाल की मुख्य बातें

    • पंजाब में आप पार्टी की सरकार बनेंगी
    • ऐलान होते ही भावुक हुए भगवंत मान
    • संगरूर में समर्थकों ने नाचकर किया खुशी का इजहार
    • केजरीवाल की रहे पहली पंसद
    • आम जनता ने भी भगवंत मान पर किए वोट
    • पार्टी के सर्वे में 93 प्रतिशत लोगों ने भगवंत मान को चुना
    • भगवंत मान सीएम उम्मीदवार बनने से पंजाब में बदलेंगे राजनीति समिकरण?
    • आप पार्टी सीएम उम्मीदवार घोषित होने से कांग्रेस बैकफुट पर आ सकती है?
    • पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू नाराज
    • सिद्धू चाहते हैं कि कांग्रेस सीएम उम्मीदवार का नाम घोषित करें।
    • कांग्रेस आलाकमान ने स्पष्ट किया कि चुनाव से पहले सीएम चेहरा उम्मीदवार घोषित नहीं होगा।

    कौन है भगवंत मान | Bhagwant Mann

    भगवंत मान पंजाब के एक लोकप्रिय हास्य कलाकार हैं, लेकिन वर्तमान में वह आम आदमी पार्टी के सदस्य के साथ ही लोकसभा सदस्य हैं। मान पंजाब के संगरूर लोकसभा क्षेत्र से लगातार दो बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। मान ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत मनप्रीत सिंह बादल की पंजाब पीपल्स पार्टी से की थी, लेकिन बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here