हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home देश धुरी से चुनाव...

    धुरी से चुनाव लड़ेंगे आप सीएम उम्मीदवार भगवंत मान

    AAP CM Bhagwant Mann

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। ‘आप’ पार्टी ने भगवंत मान को संगरूर जिले के धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाएगी। इसकी औपचारिक घोषणा वीरवार को की गई। गौरतलब हैं कि आप पार्टी की पंजाब यूनिट के मुखिया और सांसद भगवंत मान पंजाब विधानसभा चुनाव में आप का मुख्यमंत्री चेहरा होंगे।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चंद्रशेखर आजाद लड़ेंगे गोरखपुर सदर सीट से विधानसभा चुनाव

     उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर सदर सीट पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद चुनौती देंगे। आजाद समाज पार्टी की ओर से गुरुवार को जारी बयान के अनुसार चंद्रशेखर आजाद गोरखपुर सदर सीट से उम्मीदवार होंगे। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन की कोशिशें नाकाम रहने के बाद आजाद की पार्टी ने अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला किया है। गोरखपुर सदर सीट पर पांचवें चरण में तीन मार्च को मतदान होगा। इस सीट पर अभी भाजपा के अलावा किसी अन्य प्रमुख दल ने उम्मीदवार घोषित नहीं किये हैं। भाजपा ने इस सीट से मुख्यमंत्री योगी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

    अपर्णा के जाने से सपा पर कोई फर्क नहीं: सपा

    समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर सपा नेताओं ने कहा कि उनके जाने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पडेगा। पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने बुधवार को कहा कि अपर्णा यादव पार्टी की कोई कद्दावर नेता नहीं है। राजनीति में उनका कोई नाम नहीं, जनाधार नहीं और न/न ही पार्टी में उन्हें कोई पद दिया गया था। इसलिए उनके पार्टी से जाने पर कोई फर्क पडने वाला नहीं है। वह तो शुरू से ही भाजपा के पक्ष में बोलती रहती थीं। ऐसे में हमेशा यही माना जाता रहा कि वह भाजपा में ही हैं। उन्होंने कहा कि अभी तो राजनीतिक क्षेत्र में उनकी कोई लोकप्रियता ही नहीं है। इसीलिए तो पार्टी की बैठकों में उनको शामिल नहीं किया जाता था। उनके भाजपा में जाने से कुछ भी फर्क नहीं पड़ेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here