हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    नाटो में विलय के लिए तैयार हुआ फिनलैंड

    Finland NATO

    मॉस्को। यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान के कारण फिनलैंड नाटो में अपने संभावित विलय पर चर्चा के लिए तैयार हो गया है। इस संबंध में फिनलैंड के राष्ट्रपति साउली निनिस्टो ने कहा है कि यूक्रेन में रूसी सैन्य आक्रमण के बाद पूर्वी और उत्तरी यूरोप की स्थिति में काफी बदलाव आया है जिसकी वजह से वह नाटो सदस्यता पर विचार करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, “फिनलैंड और स्वीडन दोनों की स्थिति बदली है। हम पहली बार चुनावों में देख रहे हैं कि अधिकांश लोग नाटो में शामिल होने के समर्थन में हैं। अब हम इस पर संसद में चर्चा करने के लिए तैयार हैं।” निनिस्टो ने शुक्रवार देर रात फॉक्स न्यूज ब्रॉडकास्टर से कहा, ” हम सभी परिस्थितियों, जोखिमों और इस लाभ के बारे में लोगों को बताने की कोशिश कर रहे हैं।”

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here