हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home देश मतदान खत्म 10...

    मतदान खत्म 10 मार्च को होगी गिनती: सर्वें में यूपी में फिर से भाजपा, पंजाब में किसी को बहुमत नहीं

    नई दिल्ली। (सच कहूँ न्यूज)। देश के 5 राज्यों में चुनाव खत्म हो गया है और अब 10 मार्च को रिजल्ट आएगा। पंजाब, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, गोवा और उत्तराखंड इन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए है। वहीं सोमवार को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सातवें और अंतिम चरण में नौ जिलों की 54 सीटों पर सोमवार को शाम पांच बजे तक 54.18 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शाम पांच बजे तक चंदौली में सर्वाधिक 59.54 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि आजमगढ़ में सबसे कम 52.31 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उधर मतदान समाप्त होने के बाद मीडिया चैनलों के सर्वे भी आने लगे है। कुछ चैनलों ने पंजाब में आप को आगे और कुछ ने पंजाब में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं आने के आसार बताया है। वहीं यूपी (BJP again in UP)  में फिर से भाजपा सत्ता में आ सकती है और उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। एक्सिस माय इंडिया-आजतक के सर्वे में आप को 83 सीटें मिलती दिख रही हैं। सी वोटर-एबीपी के सर्वे में भी आप सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भास्कर के एग्जिट पोल में पंजाब में किसी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।

    यूपी में बन सकती है भाजपा की सरकार

    टाइम्स नाऊ के एक्जिट पोल के मुताबिक यूपी में भाजपा की सरकार बन सकती है। यूपी में भाजपा को 225 जबकि सपा को 151 सीटें मिलने का अनुमान है। बसपा को 14 और कांग्रेस को नौ जबकि अन्य को चार सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 288-326, सपा को 71-101, बसपा को 03-09, कांग्रेस को 01-03 जबकि अन्य को 02-03 सीटें मिल सकती हैं।

    प्रियंका की अगुवाई में कांग्रेसी महिलायें करेंगी मार्च

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में ह्यलड़की हूं लड़ सकती हूंह्ण महिला मार्च का आयोजन किया जाएगा। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने सोमवार को यहां पत्रकारों को बताया कि आठ मार्च को दिन में 12 बजे यह मार्च 1090 चौराहे से शुरू होकर वीरांगना ऊदा देवी प्रतिमा, सिकंदरबाग पर खत्म होगा। मार्च में ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की 159 महिला उम्मीदवार भी शामिल होंगी। इसके अलावा पूरे देश में कांग्रेस की निर्वाचित, महिला जनप्रतिनिधियों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here