हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बेटा लेकर आता...

    बेटा लेकर आता था नकली नोट, बाजार में चलाती थी महिला

    fake notes sachkahoon

    शहर थाना पुलिस ने एक लाख 11 हजार रुपये की नकदी सहित पकड़ा, आरोपित महिला का बेटा फरार

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहर थाना की कीर्तिनगर चौकी पुलिस ने बेगू रोड स्थित सुखसागर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली महिला को नकली करेंसी के साथ काबू किया है। महिला से एक लाख 11 हजार रुपये के 500, 200 व 100 रुपये के नकली नोट (Fake Notes) बरामद हुए है। महिला की पहचान गांव बेगू निवासी सुखविंद्र कौर के रूप में हुई है। जबकि उसका बेटा गगनदीप मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शहर थाना पुलिस में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    शहर थाना की कीर्तिनगर चौकी पुलिस की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बेगू रोड पर स्थित सुखसागर कॉलोनी में छापा मारा। पुलिस टीम ने किराए के मकान में से सुखविंद्र कौर नामक महिला को काबू किया। आरोपित के कब्जे से एक लाख 11 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित महिला ने बताया कि उसका बेटा गगनदीप नकली नोट लेकर आता था। जिसके बाद वे उन्हें बाजार में चलाते थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हे।

    पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दी दबिश

    नकली नोट (Fake Notes) चलाने के इस धंधे से कई अन्य लोगों के जुड़े होने की भी संभावना है। पुलिस नकली नोटों के इस रेकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी हुई है। पुलिस आरोपित महिला के बेटे गगनदीप की तलाश में लगी हुई है। पुलिस आरोपित महिला से पूछताछ कर रही है।

    आरोपित को न्यायालय में कर रिमांड हासिल किया जाएगा। शहर थाना सरसा प्रभारी बनवारी लाल ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर सुखविंद्र कौर नामक महिला को काबू कर लिया। जबकि उसका बेटा फरार हो गया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here