हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    जंग का 19वां दिन: यूरोपीय संघ लगाएगा रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध

    Sanctions on Russia

    कीव (एजेंसी)। यूरोपीय संघ की स्थायी प्रतिनिधि समिति की परिषद सोमवार को रूस के खिलाफ लगायी जाने वाली नई पाबंदियों को अंतिम रूप और मंजूरी देगी। फ्रांसीसी मिशन ने यह जानकारी दी है। मिशन ने ट्वीट कर रविवार को कहा, “स्थायी प्रतिनिधियों की समिति में कल अंतिम रूप दिए जाने और अनुमोदन होने की उम्मीद है।” उल्लेनीय है कि स्थायी प्रतिनिधियों की समिति यूरोपीय संघ में शामिल प्रत्येक देश के उप स्थायी प्रतिनिधियों से बना परिषद् का मुख्य प्रारंभिक निकाय है।

    पश्चिमी देशों से पाबंदियों को पटाने के लिए नहीं कहेगा रूस

    रूस ने कहा है कि वह अमेरिका और यूरोपीय देशों से रूस के खिलाफ लगायी गयी पाबंदियों को हटाने के लिए नहीं कहेगा और पश्चिमी देशों के प्रतिबंध हमारे निर्णय को नहीं बदल सकते हैं। रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई वर्शिनिन ने इजवेस्टिया अखबार को दिए साक्षात्कार में कहा, “प्रतिबंध हमारा निर्णय नहीं है। वे अमेरिका और उसके इशारे पर चलने वाले देशों के द्वारा लगाए जा रहे हैं। ये लोग रूस पर दबाव डालना चाहते हैं, हमारी अर्थव्यवस्था और रूस के आम नागरिकों को बहुत कठिन स्थिति में डालते हैं। वे ऐसा रूस के संप्रभु राजनीतिक निर्णयों के लिए सजा देने हेतु कर रहे हैं।”

    उन्होंने जोर देकर कहा कि एक दबाव उपकरण होने के नाते रूस पर लगाए गए पश्चिमी देशों के प्रतिबंध वैध नहीं हैं और इसका कोई नतीजा नहीं निकलेगा। उन्होंने कहा, “हम इन प्रतिबंधों को हटाने के लिए नहीं कहेंगे। हम बस अपनी खुद की अर्थव्यवस्था और स्वतंत्र रूप से विकास करने की हमारी क्षमता को विकसित करेंगे, जो हमारे दोस्तों और समान विचारधारा वाले लोगों पर निर्भर है।” उल्लेखनीय है कि यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के जवाब में पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ एक व्यापक प्रतिबंध अभियान शुरू किया है। इस प्रतिबंधों में कई रूसी अधिकारियों, संस्थाओं, मीडिया, वित्तीय संस्थानों और हवाई क्षेत्र को बंद करने जैसे प्रतिबंधात्मक उपाय शामिल हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here