हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा क्षेत...

    हरियाणा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप जारी

    Heat Wave sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में अगले पांच दिन मौसम शुष्क बना रहेगा और पंजाब तथा हरियाणा के कुछ जिलों में लू (Heat Wave) का प्रकोप जारी रहने का आसार है। मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में अगले कुछ दिन गर्मी का प्रकोप बढ़ने और लू चलने का अनुमान है। हरियाणा तथा पंजाब में कल से 10 अप्रैल तक लू का प्रकोप जारी रहने के आसार हैं। क्षेत्र में पिछले कुछ दिन से अधिकतम तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ गयी है।

    नारनौल में अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार कर गया तथा गुडगांव 40 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ में 37 डिग्री, अंबाला, करनाल और रोहतक में 38-38 डिग्री , भिवानी तथा सिरसा में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पंजाब में बठिंडा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। अमृतसर, लुधियाना, आदमपुर में तापमान 37 डिग्री , पटियाला 39 डिग्री , पठानकोट 38 डिग्री , फरीदकोट 39 डिग्री और गुरदासपुर 36 डिग्री रहा । मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिन तक गर्मी (Heat Wave) से राहत के कोई आसार नहीं हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here