हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    LIVE : मुजफ्फरनगर में रचा गया इतिहास, सभी धर्मों के लोग पहुँचे नामचर्चा में 

    मुज़फ्फरनगर (सोनू बुढाना)। डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस के मौके पर शामली व मुज़फ्फरनगर जिले की जिला स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमे हजारों साध सँगत ने मौके पर पहुँचकर नामचर्चा का लाभ उठाया। नामचर्चा में MSG मूवी के भजन ने सभी को मूत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में पत्रकारों के सवालों के सवालों के जबाब भी हुए। 29 अति गरीब परिवारों का राशन व किट भी वितरित की गई। इस मौके पर जिले शामली व मुज़फ्फरनगर के साथ साथ डेरा सच्चा सौदा के जिमेवार मौजूद रहे।

    29 अप्रैल 1948 को बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज ने की थी डेरा सच्चा सौदा की स्थापना

    डेरा सच्चा सौदा की पहली पातशाही पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज ने 29 अप्रैल 1948 को डेरा सच्चा सौदा की स्थापना की थी। आप जी ने लोगों को गुरु मंत्र दे कर मानवता भलाई कार्यों पर चलने का रास्ता बताया। इनके पश्चात दूसरी पातशाही परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने देश के विभिन्न हिस्सों में हजारों सत्संग किये और लाखों लोगों को गुरु मंत्र देकर इंसानियत की राह पर चलाया और अब पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु 138 मानवता भलाई कार्यों में जुटे हुए हैं।

    जिनमें 29 अप्रैल 2007 को पूज्य गुरु जी ने रूहानी जाम की शुरूआत कर मर चुकी इंसानियत को जिंदा करने का बीड़ा उठाया। 138 मानवता भलाई कार्यो में रक्तदान, शरीर दान, गुर्दा दान, पौधारोपण, गरीबों को मकान बनाकर देना, गरीब कन्याओं की शादी करवाना, राशन वितरण, नेत्रदान, लोगों का नशा छुड़वाना, आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का नि:शुल्क इलाज करवाना, निशक्त जनों को सहारा देने के लिए ट्राई साइकिल देना सहित अनेक कार्य शामिल हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here