धमतरी (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बोराई थाना पुलिस ने ओडिशा से राजस्थान जा रहे एक ट्रक से लगभग दो करोड़ रुपए कीमत का दस क्विंटल पचपन किलोग्राम गांजा बरामद करने के साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गयी, जहां पेंट के डिब्बों में प्लास्टिक के 46 पैकेट में गांजा छुपाकर रखना पाया गया, जिसकी कीमत 2 करोड़ 11 लाख रुपए आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे विशाखापटनम (आन्ध्रप्रदेश) से पेंट लोड कर भीलवाड़ा राजस्थान के लिए निकले थे। रास्ते में ओडिशा में सालुर घाटी के पास रोड से 2 किलोमीटर अंदर जंगल में गांजा लोड किया, जिसे राजस्थान ले जा रहे थे। आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गयी। गिरफ्तार आरोपियों में गोपाल गुर्जर और प्रभुलाल गुर्जर जो राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के निवासी हैं।
ताजा खबर
Fire: स्क्रैप टायर गोदाम में लगी भीषण आग, काले धुएं से इलाके में दहशत
आग से लाखों का नुकसान
लु...
हरियाणा के मुख्यमंत्री पंजाब में भाजपा के लिए लगा रहे ‘एड़ी-चोटी’ का जोर
6 फरवरी को हलका सनौर में ...
भिवानी कोर्ट परिसर में दिन-दिहाड़े फायरिंग, पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़
घटना में 8 बदमाशों को पुल...
खेजड़ी बचाओ आंदोलन में कूदा सर्व समाज, बिश्नोई समाज साधु, 400 पुरुष महिलाएं आमरण अनशन पर
बीकानेर (सच कहूँ न्यूज़)। ...
Strike: बर्खास्त पटवारियों की बहाली की मांग पर अड़े पटवारी-कानूनगो, हड़ताल जारी
1400 से ज्यादा इंतकाल अटक...
अलीपुर में नाला बंद होने से जलभराव, ग्रामीणों ने लगाए आरोप
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Allahabad High Court: इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले का दीनी रहनुमाओं ने किया स्वागत
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। A...
आईआईएम संबलपुर में ‘ETHOS’26’ का भव्य आयोजन, तीन दिनों तक रणनीति, संस्कृति और उत्सव का संगम
संबलपुर (सच कहूँ न्यूज़)।...
Cricket News: भारत के लिए मैच जीतना हमेशा जारी रहेगा: रोहित शर्मा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट...















