हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 4 जून से शुरू...

    4 जून से शुरू होंगे खेलो इंडिया यूथ गेम

    Khelo India Youth Games sachkahoon

    अंडर 18 के 25 खेलों में से 5 भारतीय खेल भी होंगे शामिल

    • प्रतियोगिताओं में देशभर के 8500 खिलाड़ी भाग लेंगे

    चंडीगढ़ (एम.के. शायना)। हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 (Khelo India Youth Games) का आयोजन 4 से 13 जून 2022 तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इनमें अंडर 18 के 25 खेलों में 5 भारतीय खेल भी शामिल हैं। जिसमें गतका, योगासना, थांग ता, मलखांभा, कालरीपायटू इत्यादि शामिल हैं। खेल प्रतियोगिताओं में देशभर के लगभग 8500 खिलाड़ी भाग लेंगे। इन खेलों का आयोजन पंचकूला के अलावा शाहबाद, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली में होगा।

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 के आयोजन को लेकर समन्वय समिति बैठक में विस्तृत चर्चा की। बैठक में प्रदेश के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद रहे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ मई को पंचकूला के इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में खेलो इंडिया यूथ गेम (Khelo India Youth Games) का मस्कट और लोगो लांच किया जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि खेलों के लिए 2-3 बहुउद्देशीय हॉल, सिन्थेटिक ट्रैक, एथलेटिक ट्रैक का निर्माण किया जा चुका है। इसके अलावा बैडमिंटन हॉल, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 14 पंचकूला में ऑडिटोरियम का कार्य भी पूरा किया गया है। अंबाला में ऑल वेदर स्वीमिंग पूल भी बनकर तैयार हो गया है।

    13 मई को होगा प्रमोशन इवेंट

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खेलों में हरियाणवी संस्कृति से लबरेज सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और आजादी के दौरान स्वतन्त्रता संग्राम के असंख्य हीरोज की कहानी तथा प्रदेश के गौरव खिलाड़ियों का परिचय प्रदर्शनी में दर्शाया जाएगा ताकि युवा पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके। उन्होंने कहा कि खेलों के लिए 13 मई को गुरुग्राम में प्रोमोशन इवेंट का आयोजन किया जाएगा।

    बेटियों को समर्पित थीम पर होगा फोक्स

    केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हरियाणा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सराहनीय कार्य हुआ है। इसके अलावा प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने भी विदेशों में आयोजित हर खेल में परचम फहराया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का रुझान खेलों की तरफ और ज्यादा बढ़े इसके लिए खेलों को समर्पित थीम पर फोकस किया जाए। उन्होंने कहा कि जून में होने वाले इन खेलों में कोविड-19 नियमों का पूरा पालन किया जाए तथा खिलाड़ियों के लिए टेस्टिंग आदि की पूरी व्यवस्था की जाए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here