हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कर्मचारियों, ...

    कर्मचारियों, श्रमिकों, किसानों और परियोजना वर्करों ने किया प्रदर्शन

    Hanumangarh News

    कच्ची भर्ती कर नौजवान युवक-युवतियों के सरेआम शोषण के रास्ते खोल दिए

    फतेहाबाद। मई दिवस के अवसर पर फतेहाबाद के नगरपालिका प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न यूनियनों से संबंधित कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने बड़े उत्साह के साथ भागीदारी की एवं शहर के मुख्य बाजारों में अपने झंडे-बैनरों के साथ प्रदर्शन (Workers Demonstrated) किया।

    प्रदर्शन में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों, नगर पालिका कर्मचारी, बिजली कर्मी, पब्लिक हैल्थ, सिंचाई विभाग, रिटायर्ड कर्मचारी, मिड डे मील, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर के अलावा अनेक प्रबुद्ध नागरिकों, किसानों एवं श्रमिकों ने हिस्सा लिया। सभा की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान राजपाल मिताथल ने की व संचालन रिटायर्ड कर्मचारी एवं सीटू कार्यकर्ता बेगराज ने किया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भडोलावाली, जिला सचिव सुरजीत दुसाद, सीटू नेता बेगराज व राजपाल मिताथल ने संबोधित किया।

    सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि मई दिवस के शहीदों, भगत सिंह एवं उनके साथियों के मुकदमों में कमाल की समानता है। आज फिर साम्राज्यवादी ताकतों ने श्रम कानून बदल दिए हैं। कच्ची भर्ती कर नौजवान युवक-युवतियों के सरेआम शोषण के रास्ते खोल दिए हैं। नई भर्तियां लगभग बंद कर दी गई हैं। लोगों को जाति और धर्म के नाम पर उकसाया जा रहा है।

    आंगनबाड़ी के आंदोलन के दौरान सरकार के साथ बातचीत के बावजूद भी एक महीना बीत जाने के बाद आज तक समझौता लागू नहीं किया है और ना ही बर्खास्त वर्करों को ज्वाइन करवाया है। 4 महीने से बकाया मानदेय भी नहीं दिया गया है। प्रदर्शन (Workers Demonstrated) में किसान नेता योगेन्द्र भूथनकलां, पूनम चंद रत्ति, अध्यापक नेता देसराज माचरा, मिड डे मील प्रधान गगनदीप कौर, बलबीर सिंह, सुनीता झलनिया, दमयंती, माया पुनिया, सुमन दैयड, सुमन धारणिया, इंद्र सिंह घासी, एडवोकेट महेंद्र सिंह धारणिया, सन्दीप महिया, आदि ने भी संबोधित किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here