हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा एलआईसी एजेंट ...

    एलआईसी एजेंट से मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी

    Bribe sachkahoon

    जुलाना (सच कहूँ/कर्मबीर)। कस्बे के वार्ड 13 में एक एलआईसी एजेंट को किसी अज्ञात बदमाश ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। बदमाश ने गेट के बाहर नोटिस चिपकाया है और तीन दिन में पांच लाख रुपये नहीं देने पर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    वार्ड 13 निवासी एलआईसी एजेंट काम सिंह ने बताया कि वह आरएमपी चिकित्सक के साथ-साथ एलआईसी का एजेंट भी है। वार्ड 13 में ही उसका निवास स्थान है और दुकान भी उसके आगे ही है। शनिवार रात को वो दुकान को बंद करके गया था, लेकिन रविवार सुबह जैसे ही उसने अपनी दुकान को खोला तो गेट पर एक धमकी भरा नोटिस चिपकाया गया है, जिसमें लिखा गया है कि तीन दिन में घर खाली कर दो और पांच लाख रुपये दो। अगर नहीं दिए तो उसके बेटे सोनू को गोली मार दी जाएगी।

    गेट पर नोटिस चिपकाकर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस को दी शिकायत

    काम सिंह ने इसकी शिकायत डायल 112 पर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। काम सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। काम सिंह ने बताया कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश भी नहीं है। चौंकी इंचार्ज जुलाना कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आस पास लगे सीसीटीवी कै मरों को खंगाला जा रहा है। जैसे ही कोई सुराग लगेगा बदमाश को बख्शा नही जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here