शिवपुरी (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में विवाह समारोह के दौरान बारातियों ने रौब झाड़ने के लिए गोलियां चलार्इं, जिससे एक बालिका की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गर्इं। पुलिस सूत्रों के अनुसार रात की इस घटना में बारातियों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना में तीन वर्षीय बालिका सलोनी की मृत्यु हो गई और रूबी यादव समेत दो महिलाएं घायल हो गर्इं, जिन्हें यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने कहा कि ग्राम पाली से ग्राम बमरा में रात कैमर यादव नाम के व्यक्ति की बेटी की शादी थी। बाराती लड़की वालों के घर के पास पहुंचे थे, तभी उनमें से कुछ लोगों ने हवा में गोलियां चलाईं। इसके छर्रें एक बालिका और दो महिलाओं को लगे। बालिका को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। दोनों महिलाओं का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। बारातियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ताजा खबर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बेलगढ़ में अवैध खनन की वीडियो पर प्रताप नगर पुलिस ने कार्रवाई की
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजें...
करहल तिराहे हुए गोली कांड में पुलिस ने महज 2 घंण्टे में अभियुक्त निर्मल को चाकू सहित किया गिरफ्तार
सिरसागंज/फिरोजाबाद (सच कह...
TB and Diabetes: डायबिटीज से टीबी का खतरा ज्यादा, जा सकती है जान, स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी
Risk of TB in Diabetes: न...
सराहनीय: डेरा श्रद्धालुओं ने घायल पशु का उपचार कर गौशाला भेजा
टांग टूटने के कारण तीन दि...
Dharmasthala Excavation: धर्मस्थल में सामूहिक कब्र मामला: खुदाई में मिले चौंकाने वाले सुराग, खोपड़ी भी मिली
मंगलुरु। कर्नाटक के प्रसि...
Anil Ambani: 17,000 करोड़ के लोन घोटाले में अनिल अंबानी ईडी के समक्ष पेश
नई दिल्ली। प्रसिद्ध उद्यो...
मानेसर नगर निगम में भाजपा के बने सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर
निर्विरोध चुने गए भाजपा क...