हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ श्रद्धालुओं न...

    श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को खाना खिला मनाया जन्मदिन

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत अपने परिवार में आने वाले विशेष सुअवसरों को मानवता भलाई के कार्य कर मना रही है। इसी के अंतर्गत ब्लॉक शाह सतनाम जी नगर की बहन आशा इन्सां व अनीता चावला इन्सां ने अपना जन्मदिन फिजूल खर्ची की बजाये जरूरतमंद लोगों की मदद कर मनाया। शुक्रवार को शाह सतनाम जी नगर की महिला श्रद्धालु इस विशेष दिन की खुशियां मनाने शहर के नजदीकी र्इंट-भट्ठों पर गई।

    जहां उन्होंने मजदूरी करने वाले लोगों व उनके बच्चों को खाना खिलाया। इसके अलावा 60 से अधिक बच्चों को खाद्य सामग्री के रूप में बिस्कुट बांटे। वहीं 15-15 पुरुषों व महिलाओं को कपड़े बांटे। पिछले महीने रूहानी स्थापना माह की खुशी में दर्जनभर जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन बांटा।

    सरसा। जरूरतमंद लोगों को कपड़े बांटती महिला श्रद्धालु।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here