हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा खेलों इंडिया ...

    खेलों इंडिया यूथ गेम्स-2021 का भव्य आगाज

    Khelo India Youth Games SACHKAHOON

    हरियाणा सीएम ने खेलों इंडिया यूथ गेम्स-2021 का मस्कट, लॉगो, जर्सी और थीम गीत किया लॉन्च

    • खिलाड़ियों को बचपन से ही तराशने की नीति पर काम कर रही सरकार: सीएम

    सच कहूँ/चरण सिंह, पंचकूला। पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में शनिवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 (Khelo India Youth Games) के चौथे सीजन का शानदार और भव्य आगाज हुआ। इस लॉन्च कार्यक्रम में खेलों इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर (मस्कट), लॉगो, जर्सी और थीम गीत भी लॉन्च किया गया।

    लॉन्चिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय खेल, युवा मामले और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ये कार्यक्रम बहुत इंतजार के बाद आया है। कोरोना महामारी के कारण तीन बार इसकी तिथियां स्थगित हुईं। अब इन खेलों का नया आगाज हो रहा है।

    उन्होंने बताया कि 4 जून से खेलें शुरू होंगी, जिसके लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मनोहर लाल ने कहा कि सामूहिक ताकत लगाकर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। देश के हर प्रांत के खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि हम खिलाड़ियों की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं। सब व्यवस्थाएं हो चुकी हैं। हमें इतंजार है खिलाड़ियों का, हम खिलाड़ियों के स्वागत के लिए पलके बिछाएं बैठे हैं।

    हरियाणा की संस्कृति में रचे-बसे हैं खेल: मनोहर लाल

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की धरती विशेष प्रकार की है, हमारा कृषक अन्न पैदा करता है। मिट्टी हमारी अन्न के रूप में सोना उगलती है। वहीं इस मिट्टी का युवा और युवती खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। जैसे मिट्टी सोना उगलती है वैसे ही हमारे खिलाड़ी जीत कर गोल्ड ला रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि खेल हरियाणा की संस्कृति में रचे-बसे हैं। तीज-त्योहारों पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं से खेलों के प्रति यहां के जनमानस की रुचि बखूबी झलकती है। इसी खेल संस्कृति के चलते यहां खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। भौगोलिक दृष्टि से हरियाणा भले ही छोटा-सा प्रान्त हो परन्तु यहां खेल प्रतिभाओं की भरमार रही है।

    1000 योग शिक्षकों की भर्ती शुरू

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड से पहले जो 500 नर्सरी चल रही थी उनको दोबारा शुरू करेंगे। इनकी संख्या बढ़ाने के लिए खेल विभाग काम कर रहा है। गांव-गांव में खेल मैदान, पंचायत की जमीन में पार्क एवं व्यायामशाला बनाई जा रही हैं। इसके लिए 1000 गांवों को चिन्हिन किया गया है।

    550 पार्क एवं व्यायामशाला बनकर तैयार हो चुकी हैं । हम हर जगह योग का प्रशिक्षण देने जा रहे हैं, 1000 योग शिक्षकों की भर्ती शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने यहां गांव, ब्लॉक और जिला स्तर तक मैपिंग की है और जहां जिस इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यता है उसकी व्यवस्था की जा रही है।

    खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरी प्राप्त करने में मिल रही मदद

    सीएम ने बताया कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने ओलम्पिक व पैरालम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई करते ही खिलाड़ी को तैयारी के लिए 5 लाख रुपये की एडवांस राशि देने की व्यवस्था की है। हमने विश्व की 10 सबसे ऊंची पर्वत चोटियों की चढ़ाई करने वाले प्रदेश के पर्वतारोहियों के लिए भी नई नीति लागू की है।

    अब पर्वतारोहियों को 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और खेल श्रेणी का ग्रेड-सी प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। इससे उन्हें खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

    8000 खिलाड़ी लेंगे भाग

    खेलों का महासंग्राम कहे जाने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 (Khelo India Youth Games) में 8,000 से अधिक एथलीट भाग लेंगे। खेलों के लिए कई बहुउद्देशीय हॉल, सिन्थेटिक ट्रैक, एथलेटिक ट्रैक का निर्माण किया गया है। बैडमिंटन हॉल, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 14 पंचकूला में ऑडिटोरियम का भी निर्माण किया गया है। पंचकूला और शाहबाद में शानदार हॉकी स्टेडियम बनकर तैयार है। साथ ही अम्बाला में ऑल वेदर स्वीमिंग पूल बनाया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here