हमसे जुड़े

Follow us

33.7 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान दु:खद: जोधपुर...

    दु:खद: जोधपुर में खान में भरे पानी में डूबने से चार बच्चों की मौत

    Hardoi News
    सांकेतिक फोटो

    जोधपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के जोधपुर शहर के सूरसागर क्षेत्र में खान में भरे पानी में नहाते समय चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के कालीबेरी में आज सुबह इन बच्चों के शव खान में भरे पानी से बाहर निकाले गये। मृतक बच्चों की पहचान पाकिस्तान विस्थापित बस्ती के टीकम उसका भाई गोपाल एवं युवराज एवं उसका भाई पूनमचंद के रुप में की गइै हैं। ये बच्चे पांच से बारह साल के बीच की उम्र के बताये जा रहे हैं।

    कैसे हुई घटना

    बताया जा रहा है कि इनके परिजन शादी समारोह में शरीक होने के लिए जोधपुर से बाहर गये थे और सुबह लौटने पर उन्हें बच्चे नजर नहीं आने पर आस पास उन्हें तलाशने पर उनके कपड़े एक खान के पास दिखने पर पुलिस को सूचना दी गई और उनके डूबने का पता चला। बाद में पुलिस ने गोताखोर की मदद से चारों बच्चों के शव बाहर निकाले। हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया और कहा कि जोधपुर में सूरसागर के कालीबेरी क्षेत्र में खान में भरे पानी में नहाते समय डूबने से चार बालकों की मृत्यु बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। गहलोत ने कहा, ‘मेरी गहरी संवेदनाएं बच्चों के माता-पिता एवं परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में सम्बल प्रदान करें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here