हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में क...

    हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 257 नये मामले, कोई मौत नहीं

    Cases of Corona Infection sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के बुधवार को 257 नये मामले आने से राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 999947 हो गई है। राज्य में अभी तक 988002 लोगों ने कोरोना को मात दी है। राज्य में इस समय कोविड-19 के 1301 मामले सक्रिय हैं। राज्य में इस महामारी से अब तक 10,621 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना संक्रमण (Cases of Corona Infection) की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

    राज्य में इस समय कोरोना संक्रमण दर 1.59 प्रतिशत, रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत,जबकि मृत्यु दर 1.06 फीसदी है। राज्य में अन्य जिलों की अपेक्षा गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले आ रहे हैं, जहां आज 188, फरीदाबाद में 44, सोनीपत और करनाल एक-एक, पंचकूला और पानीपत चार-चार, रोहतक पांच, यमुनानगर दो, कुरुक्षेत्र और भिवानी एक-एक, रेवाड़ी दो, पलवल तीन तथा तथा चरखी दादरी में कोरोना का एक मामला आया।

    राज्य के हिसार, अम्बाला, सिरसा, महेंद्रगढ़, झज्जर, फतेहाबाद, कैथल और नूंह में कोरोना (Cases of Corona Infection) का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। राज्य में अभी तक कुल 43162731 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें 23474672 लोगों को कोरोनारोधी पहली तथा 19112335 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here