अमेरिका में गोलीबारी, एक की मौत, सात घायल

Colorado Shooting

ह्युस्टन (सच कहूँ न्यूज)। अमेरिका के ओक्लाहोमा राज्य में टुल्सा के पास एक आउटडोर फेस्टिवल में हुई गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि सात अन्य घायल हो गए हैं। प्रशासन ने इसकी जानकारी दी है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह गोलीबारी टुल्सा से लगभग 10 मील की दूरी पर स्थित टाफ्ट के ओल्ड सिटी स्क्वायर में एक वार्षिक स्मृति दिवस कार्यक्रम में हुई, जिसमें 1,500 लोग शामिल हुए थे। ओक्लाहोमा स्टेट ब्यूरो आॅफ इन्वेस्टिगेशन के अनुसार, घायलों में दो किशोर शामिल हैं। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में पिछले पांच महीनों में गोलीबारी की घटनाओं में 17,000 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें लगभग 640 बच्चे और किशोर शामिल हैं।

अमेरिका में क्यों होती है गोलीबारी

अमेरिका में जब भी इस तरह की घटनाएं होती हैं, एक विवादित मुद्दा फिर चर्चा में आ जाता है। यह है अमेरिका में बंदूकों की खुलेआम बिक्री। इस मुद्दे पर सीएनएन की एक रिपोर्ट बताती है कि क्यों अमेरिका में बंदूक खरीदना कोई मुश्किल काम नहीं है। यहां सैकड़ों की तादाद में स्टोर खुले हुए हैं जहां बंदूकें बेची जाती हैं। इनमें वॉलमार्ट जैसे बड़े शॉपिंग आउटलेट से लेकर छोटी-छोटी दुकानें भी शामिल हैं। यह सुनने में कुछ अजीब जरूर लग सकता है लेकिन पूरे अमेरिका में हर हफ़्ते के अंत में बंदूकों की प्रदर्शनी लगती है।

अमेरिका में कैसे मिलता है लाइसेंस

अमेरिका में आम लोग भी नियमित रूप से अपने पड़ोस से या परिवार के सदस्यों से बंदूकें खरीदते हैं। हथियारों के इस खुले लेन-देन में कोई जांच-पड़ताल नहीं होती। जांच केवल दुकान से बंदूक खरीदने पर ही होती है। दुकान में खरीदार की पृष्ठभूमि के बारे में पूछा जाता है। इस दौरान उन्हें बस एक फॉर्म भरना होता है। इसमें खरीदार को अपना नाम, पता, जन्मतिथि और नागरिकता की जानकारी देनी होती है। हर अमेरिकी नागरिक का एक सामाजिक सुरक्षा नंबर होता है। फॉर्म में इसे ह्यविकल्पह्ण के तौर रखा गया है। यानी आप इसे भरें या ना भरें आपकी मर्ज़ी।

फॉर्म में कुछ सवालों के जवाब भी लिखने होते हैं जो कुछ इस तरह होते हैं…

  • क्या आपको कभी किसी बड़े अपराध में सजा मिली है?
  • क्या आपको घरेलू हिंसा के अपराध में सजा मिली है?
  • क्या आप कानून का पालन न करने वाले व्यक्ति हैं?
  • क्या आपको गांजा, उत्तेजक पदार्थ, नशीली दवाओं या नशा करने वाले अन्य पदार्थों की लत है?
  • क्या आप कानूनी रूप से भगोड़े हैं?
  • क्या आप कभी पागलखाने में रहे हैं?

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here