हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली में बा...

    दिल्ली में बारिश होने के आसार

    Weather-Forecast Sachkahoon

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने कहा,’राजधानी में आज आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।’ उन्होंने कहा कि आज यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सुबह 08:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई। आईएमडी के अधिकारी ने कहा कि दिल्लीवासियों को अगले कुछ दिनों तक लू से राहत मिलेगी है। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here