हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जामिया नगर पा...

    जामिया नगर पार्किंग में लगी आग, अनेक वाहन जले

    Fire in Jamia Nagar

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के जामियानगर में बुधवार को पार्किंग क्षेत्र में आग लग गयी जिससे अनेक वाहन जल कर राख हो गये। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। डीएफएस ने बताया कि आग लगने के संबंध किसी ने सूचना दी कि मेन तिकोना पार्क की मेट्रो पार्किंग में आग गई है। इस सूचना के बाद 11 अग्निशामक वाहन मौके पर भेजे गए।

    उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कम से कम दस कारे ,एक मोटर साइकिल ,दो स्कूटी के साथ साथ 30 नये ई-रिक्शा और 50 पुराने ई-रिक्शा जल गये। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और उसे ठंडा करने की प्रक्रिया चल रही है। डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि जामिया नगर के मेट्रो पार्किँग इलाके में आग लग गयी थी। इस आग की चपेट में वहां खड़े कई वाहन आ गये। अब आग पर काबू कर लिया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here