हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रास्ते में ही...

    रास्ते में ही एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म, बच्चे की मौत

    Amritsar News
    Amritsar News: सरकार 108 एम्बुलेंस कर्मियों का वेतन सीधे बैंक खाते में दे

    जींद (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के जींद में एक बालक की आज रोहतक के पीजीआई में ले जाते समय रास्ते में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने के कारण मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा कॉलोनी निवासी सुनील अपने एक वर्षीय पुत्र महेश को सांस की दिक्कत के कारण उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में लाये थे। चिकित्सकों ने महेश की हालत को गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बच्चे को पीजीआई ले जाने के लिए एंबुलेंस भी मुहैया करवाई गई। आरोप है कि एंबुलेंस में कोई इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) नहीं था। सुनील के अनुसार रास्ते में आॅक्सीजन खत्म हो गई। उन्होंने एंबुलेंस चालक को बताया जिसने अपने स्तर पर प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सका और इस दौरान उसके बच्चे की मौत हो गई। सुनील अपने बच्चे को लेकर वापस नागरिक अस्पताल आ गए और इमरजेंसी के बाहर खड़े होकर रोष व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों को शिकायत दी। नागरिक अस्पताल रेफरल सेवा के नोडल अधिकारी डॉक्टर जय कुमार मान ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं और लापरवाही करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here