हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा युवकों ने टोल...

    युवकों ने टोल कर्मचारियों के साथ की मारपीट, गोली चलाई

    Toll Plaza

    मकडौली टोल प्लाजा पर पांच युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

    रोहतक(सच कहूँ न्यूज)। गांव मकडौली टोल प्लाजा पर देर रात गाड़ी निकालने को लेकर पांच युवकों ने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की और एक कर्मचारी पर फायरिंग कर दी। संयोग से गोली कर्मचारी के पास से गुजर गई और हमलावर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में जांच पड़ताल की। सदर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पांचों आरोपी युवक गांव मकडौली के ही रहने वाले है और पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश भी दी, लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

    पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू

    पुलिस के अनुसार बीती रात करीब बारह बजे बाद गांव मकडौली निवासी राजू कार लेकर टोल पर पहुंचा और गाड़ी निकालने को लेकर उसकी टोल कर्मचारी अभिषेक के साथ कहासूनी हो गई। जिस पर राजू ने फोन कर अपने चार अन्य दोस्तों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद युवकों ने कर्मचारी अभिषेक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे।

    जब अन्य कर्मचारी बीच-बचाव करने लगे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और इस दौरान राजू ने पिस्तौल निकाल कर अभिषेक पर फायर कर दिया, गोली अभिषेक के पास से गुजर गई। युवकों ने कर्मचारियों से मारपीट के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में राजू, दीपक, अजय, सोमबीर व सतेन्द्र के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here