हमसे जुड़े

Follow us

34.8 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ‘योग ही जीवन ...

    ‘योग ही जीवन को बना सकता है संतुलित’

    Punjab Yoga

    योगा शैड श्यामल सेन पार्क 13 सैक्टर में लगाया योग सत्र

    करनाल (सच कहूँ न्यूज)। आदर्श योग कक्षा सैक्टर 13 व भारत विकास परिषद की कर्ण शाखा के तत्वाधान में योगा शैड श्यामल सेन पार्क 13 सैक्टर में एक दिवसीय योग सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य शिक्षिका सोनम अरोड़ा ने मधुर संगीत के साथ योगिंग जॉगिंग व प्राणायाम का अभ्यास करवाया। कर्ण शाखा की महिला अध्यक्ष ज्योति चौधरी ने बताया कि आज के इस युग में और व्यस्त जीवन शैली में मात्र योग ही जीवन को संतुलित बना सकता है। योग करने से शरीर स्वस्थ और तंदरुस्त रहता है। इसलिए हमें अपने जीवनशैली में योग को अवश्य शामिल करना चाहिए। योग करने से बीमारियों कोसों दूर रहती है।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रवक्ता करनाल के युवा नेता व प्रमुख समाज सेवी शमशेर नैन ने सहयोगी योग शिक्षकों को प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सभी साधकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज की जीवन शैली में व्यस्तता के कारण अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रतिदिन योगा से जीवन में शारीरिक एवं मानसिक शांति मिलती है, जिससे आपके जीवन स्तर में भी सुधार होगा। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन ही आरोग्यता का प्रमाण है। अत: दैनिक जीवन में योग अपनाएं व स्वस्थ रहें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here