हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ चंडीगढ़ में नह...

    चंडीगढ़ में नहीं बनने देंगे हरियाणा विधानसभा भवन

    पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बोले, पंचकूला या फरीदाबाद में बना ले हरियाणा सरकार

    चंडीगढ़(सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार को चंडीगढ़ में विधानसभा की बिल्डिंग नहीं बनने दी जाएगी। यह ऐलान पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा चाहे तो पंचकूला, फरीदाबाद या कुरुक्षेत्र में विधानसभा भवन बना ले। जौड़ामाजरा ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का है और पंजाब का ही रहेगा। हरियाणा भी पंजाब से गया है। चंडीगढ़ पहले से पंजाब का है। विधानसभा भवन भी पंजाब का है, वह भाईचारे के तौर पर हरियाणा को दी है।

    केंद्र सरकार ने दी है सहमति: सीएम मनोहर

    हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कल कहा कि चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा का नया भवन बनेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी मंजूरी दे दी है। अभी हरियाणा और पंजाब विधानसभा एक ही बिल्डिंग परिसर में चल रही है।

    MSMEs in Haryana sachkahoon

    पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी मांगी जमीन

    हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का बयान आते ही पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी केंद्र से जमीन मांग ली। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट अलग-अलग करने के लिए पंजाब को केंद्र सरकार चंडीगढ़ में जमीन दे।

    CM Bhagwant Mann sachkahoon

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here