हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home देश शहीद भगत सिंह...

    शहीद भगत सिंह को आतंकी कहने वाले MP Simranjit Singh के खिलाफ दिल्ली थाने में शिकायत

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। अभी हाल ही में संगरूर में हुए लोकसभा चुनाव में जीत कर आए सिमरनजीत सिंह मान (MP Simranjit Singh) के विवादित बयान से मुश्किलें बढ़ गई है। उनके खिलाफ दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव टीना कपूर शर्मा ने संसद मार्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें सिमरनजीत सिंह मान के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई। भाजपा महासचिव ने कहा कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो फिर इसके खिलाफ कोर्ट जाऊंगी।

    सिमरनजीत सिंह मान का विवादित बयान | MP Simranjit Singh

    गौरतलब हैं कि सिमरनजीत सिंह मान ने कहा था कि ‘भगत सिंह ने एक युवा ब्रिटिश अधिकारी और एक अमृतधारी सिख कांस्टेबल चन्नण सिंह की हत्या कर दी थी। उसने उसी समय नेशनल असेंबली में बम फेंका था। जब एक पत्रकार ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भगत सिंह के गांव में शपथ ली है, तो उन्होंने कहा कि जो मर्जी हो, वह आतंकवादी ही था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here