हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नाला साफ कर र...

    नाला साफ कर रहे कर्मचारी की जहरीली गैस चढ़ने से मौत

    Kairana
    सांकेतिक फोटो

    पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। पानीपत में हलदाना चौकी के पास नाला साफ कर रहे कर्मचारी की जहरीली गैस चढ़ने की वजह से मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही समालखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाकर आगामी कार्रवाई शुरू की। मोहन ने बताया कि वह गन्नौर के गांव टेहा निवासी नीरज (29) पुत्र नरेश, नवीन, सतीश के साथ हलदाना चौकी के पास नाले की सफाई कर रहा था। (Panipat News)

    नीरज उससे 10 कदम दूर सफाई कर रहा था। सफाई करते-करते उन्हें जब 10 मिनट हो गए थे। इसके बाद उसने नीरज की तरफ देखा तो वह बेहोशी की हालत में कस्सी पर पड़ा हुआ था। नाले से गैस निकल रही थी। वह ऑटो में नीरज को गन्नौर के अस्पताल में लेकर पहुंचा, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उन्होंने समालखा थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। परिजनों ने ठेकेदार पर आरोप लगाया कि उसने नाला सफाई के दौरान सुरक्षा किट मुहैया नहीं कराई और न ही नाला सफाई के दौरान कोई एंबुलेंस वहां थी। ठेकेदार ने नाला सफाई के दौरान किसी भी नियम का पालन नहीं किया। (Panipat News)

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here