हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ राजस्थान : एक...

    राजस्थान : एक महिला ने दिया पांच बच्चों को जन्म

    Woman Birth Five Children

    भरतपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के करौली में एक महिला की कोख से एक साथ जन्मे पांच बच्चो में से तीन बच्चो की मौत हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। करौली के भारत हॉस्पिटल में एक महिला ने तीन लड़यिां एवं दो लड़कों को एक साथ जन्म दिया था जिसे देखकर अस्पताल में प्रसव कराने वाले डाक्टर भी हैरत में पड़ गए। बिना आॅपरेशन के महिला का प्रसव कराने वाले डॉ बी एल मीना से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रसव के कुछ समय बाद इन नवजात बच्चों की तबियत बिगड़ी जिसके चलते बच्चों को राजकीय बच्चा वार्ड में भर्ती करा दिया गया। जच्चा को भारत हॉस्पिटल में भर्ती रखा लेकिन राजकीय बच्चा वार्ड में तीन बच्चों की उपचार के दौरान मौत हो गयी जबकि दो बच्चों को जयपुर जेके लॉन के लिये रैफर किया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here