हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश पश्चिम बंगाल:...

    पश्चिम बंगाल: करोड़पति अर्पिता की मां रहती है टूटे घर में, नहीं जानती थी अर्पिता के पास है इतना पैसा…

    Arpita Mukherjee

    कोलकाता (एजेंसी)। आजकल सबसे ज्यादा नाम जो सुर्खियों में है वो अर्पिता मुखर्जी का है। ईडी का अर्पिता मुखर्जी पर शिकंजा कसता जा रहा है। हर रोज कोई न कोई बड़ा खुलासा होता रहता है। लेकिन आज आपको हम एक ऐसी खबर बताने वाले है जिससे आपके होश उड़ जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करोड़ पति अर्पिता मुखर्जी की मां जो एक टूटे हुए मकान में रहती है। और आश्चर्यजनक बात यह है कि उसको ये मालूम ही नहीं कि उनकी बेटी के पास इतना पैसा है।

    दरअसल कुछ मीडिया के रिपोर्ट अर्पिता मुखर्जी की मां के घर पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि उनकी मां एक ऐसे घर में रहती है जिसकी हालत बहुत खराब है। करोड़पति अर्पिता मुखर्जी का यह पुस्तैनी मकान उत्तर 24 परगना के बेलघोरिया इलाके में स्थित है। यहां पर उनकी मां अकेली रहती है। अर्पिता मुखर्जी ने अपनी मां के लिए दो हाउस हेल्प रखे हुए है, जो उनकी मां की देखभाल करते हैं।

    करोड़पति अर्पिता के घर से मिली रकम

    • ईडी की पहली छापेमारी

    कैश: 21 करोड़ 90 लाख रुपये
    सोना: 70 लाख रुपये बरामद

    • दूसरी छापेमारी

    कैश: 27 करोड़ 90 लाख रुपये
    सोना: 4 करोड़ 31 लाख रुपये

    क्या है मामला

    उल्लेखनीय है कि ईडी ने अर्पिता और राज्य के वाणिज्य मंत्री चटर्जी को 22 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था। मंत्री को एसएससी (स्कूल सेवा आयोग) घोटाले से जुड़े धन शोधन के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। उन पर राज्य के शिक्षा मंत्री रहने के दौरान सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की अवैध नियुक्ति का आरोप है। मौजूदा समय में चटर्जी ईडी की हिरासत में हैं। ईडी ने 22 जुलाई को अर्पिता मुखर्जी के टॉलीगंज फ्लैट पर छापेमारी के दौरान करीब 20 करोड़ 90 लाख रुपये बरामद करने का दावा किया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here