हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 36 साल की सेव...

    36 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए कानूनगो अजायब सिंह

    • सेवानिवृत्ति पर हिसार रोड स्थित रॉयल हवेली में हुआ विदाई पार्टी का आयोजन

    • उच्चाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह दे किया सम्मानित

    सरसा। (सच कहूँ न्यूज) तहसील कार्यालय के अंतर्गत पटवार भवन में तैनात कानूनगो अजायब सिंह 36 साल के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति से 1 सप्ताह पूर्व ही पटवारी के पद से वे कानूनगो के पद पर पदोन्नत हुए थे। पदोन्नति के साथ ही सेवानिवृत्ति होने से उन्हें व उनके परिवार जनों को एक साथ दो खुशियां मिली हैं। 36 साल के अपने कार्यकाल में से करीब 34 साल तक वे तहसील रानियां में पटवारी के पद पर कार्यरत रहे। इस दौरान लोगों की सेवा की। यही से वे सेवानिवृत्त हो गए। अजायब सिंह की सेवानिवृत्ति पर हिसार रोड स्थित रॉयल हवेली में विदाई पार्टी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसील कार्यालय के सहयोगी स्टाफ द्वारा रानियां तहसील कार्यालय में भी अजायब सिंह को विदाई पार्टी दी गई। इस मौके पर तहसीलदार शुभम शर्मा, नायब तहसीलदार हरीश चंद्र बिजारणिया, तहसील प्रधान सुभाष चंद्र, निर्मल पटवारी, रमेश पटवारी, बंटी पटवारी, विकास पटवारी, राजेश पटवारी, राजेंद्र सिंह व तहसील में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर, कई गांव के सरपंच व मौजिज लोग भी मौजूद रहे।

    • लोगों के साथ रहा मैत्रीपूर्ण व्यवहार

    कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार शुभम शर्मा ने कहा कि 36 साल की सेवा के बाद विभाग से कानूनगो के पद से अजायब सिंह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पटवारी व कानूनगो रहते हुए उन्होंने किसी भी तरह की समस्या लेकर आने वाले लोगों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार किया। वहीं नायब तहसीलदार हरीश चंद्र ने कहा कि सभी की समस्याओं का समाधान कानूनगो अजायब सिंह ने करवाया। इसी का नतीजा है कि वे अपने कार्यकाल के ज्यादातर समय करीब 34 वर्षों तक रानियां तहसील में कार्यरत रहे। नायब तहसीलदार हरीश चंद्र ने सेवानिवृत्ति पर कानूनगो अजायब सिंह को समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here