हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखण्ड मे...

    उत्तराखण्ड में भूमाफिया के खिलाफ होगी अब कड़ी कार्रवाई: डीजीपी

    देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने सरकारी, निजी भूमि तथा भवनों पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कुमार ने कहा ऐसे भूमाफियाओं को चिह्नित कर, उनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत जिला बदर करने, गैगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति का अधिग्रहण करने तथा इनका पिछला इतिहास खोले जाने एवं इनके लाइसेंसी शस्त्रों को भी निरस्त करने हेतु समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया है। डीजीपी ने मंगलवार को अधीनस्थों को निर्देश दिए कि चिह्नित भू-माफियाओं का थाना, जनपद तथा परिक्षेत्र स्तर पर रजिस्टर (डेटाबेस) तैयार कर उसे अध्यावधिक रखने एवं अन्य जनपदीय प्रभारियों से समन्वय स्थापित कर इनके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए कृत कार्रवाई की मासिक सूचना नियमित रूप से पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाये।
    उन्होंने ऐसे भू-माफियाओं के विरूद्ध निजी सम्पत्ति के सम्बन्ध में, जनता द्वारा की गयी शिकायत पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करने तथा सरकारी एवं लावारिस भूमि, नदी, सार्वजनिक सड़क आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग को सूचित करने के लिये भी निर्देशित किया है। साथ ही जनपदीय पुलिस प्रभारियों को जिला मजिस्ट्रेट से समन्वय स्थापित कर तत्काल प्रथम सूचना दर्ज कराकर विधिक कार्यवाही हेतु भी निर्देशित किया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here