हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब दुकानदार पर ह...

    दुकानदार पर हमला, लूटने का प्रयास, किया घायल

    बढ़ रहे अपराध से पुलिस-प्रशासन और बिगड़े लॉ-इन-ऑर्डर पर उठ रहे सवाल

    • घायल युवक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भर्ती करवाया

    • कल फैरी वाले के साथ हुई थी लूटपाट की घटना

    अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) शहर में असामाजिक तत्वों के हौंसले दिन-प्रतिदिन बुलंद हो रहे हैं। जहां 4 अगस्त की रात को कपड़े की फेरी लगाकर लौट रहे कपड़ा व्यापारी से खुईयांसरवर से अबोहर रास्ते पर दो नकाबपोश युवकों द्वारा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया, वहीं शनिवार रात शहर के तनेजा डिपार्टमेंटल स्टोर के संचालक पर घर लौटते समय तीन नकाबपोश युवकों द्वारा हमला कर दिया गया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में तनेजा डिपार्टमेंटल स्टोर के संचालक सुधीर पुत्र देसराज तनेजा को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    जहां डॉक्टरों द्वारा उसके सिर पर टांके लगाए गए हैं। बता दें कि अभी दो दिन पहले हुई लूट की वारदात में पुलिस के हाथ खाली है। वहीं ये लगातार दूसरी घटना के बाद शहर वासियों द्वारा पुलिस-प्रशासन और बिगड़े लॉ-इन-आॅर्डर पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर बाजार नंबर 11 के सामने स्थित तनेजा डिपार्टमेंटल स्टोर के संचालक सुधीर पुत्र देसराज स्टोर मंगल करके अपने पिता के साथ बाइक पर अपने घर एकता कॉलोनी जा रहा था।

    जब वह सुंदर नगरी में सुनसान गली में पहुँचे तो तीन बाइक सवार आए और उन्होंने उनके बाइक को रोकने का प्रयास किया।लेकिन जब सुधीर ने बाइक नहीं रोका तो एक हमलावर ने उसपर लाठी से हमला कर दिया। जिससे सुधीर घायल हो गया। सुधीर ने घायल अवस्था में हिम्मत दिखाई और बाइक को भगाते हुए एक दुकान के पास पहुंचे। जहां सुधीर के सिर पर खून निकल रहा था। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और समाजसेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति को सूचना दी। समिति के अध्यक्ष राजू चराया मौके पर पहुंचे और घायल को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। पुलिस द्वारा भी अस्पताल में पहुँचकर घायल सुधीर के बयान लिए जा रहे थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here