हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश हैदराबाद के ड...

    हैदराबाद के डेरा श्रद्धालुओं ने पौधारोपण कर, पूज्य गुरु जी को दिया तोहफा

    तेलंगाना (हैदराबाद)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार दिवस के उपलक्ष्य पर हैदराबाद की साध-संगत ने पौधारोपण किया। पौधारोपण की शुरूआत ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का नारा लगाकर पौधा लगाया। वहीं तेलंगाना के अलग-अलग क्षेत्रों में साध-संगत ने पौधारोपण किया। हैदराबाद के जिम्मेवारों ने बताया कि पूज्य गुरु जी ने हमें हमेशा मानवता भलाई और पर्यावरण कल्याण की शिक्षा दी है, उन्ही की प्रेरणा पर चलते हुए अवतार दिवस के उपलक्ष में गुजरात, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व अन्य राज्यों में साध-संगत ने पौधारोपण किया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ भारत देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी साध-संंगत ने पौधे लगाए हैं तथा साध-संगत पौधे लगाने के साथ-साथ कई सालों तक इनकी संभाल भी करती है। आपको बता दें कि पूज्य हजूर पिता संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का कल अवतार दिवस है। जिसे लेकर साध संगत में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि देश विदेश के साध-संगत ने 37 लाख 30 हजार 462 पौधे लगाए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here