हमसे जुड़े

Follow us

32.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home देश हिमाचल प्रदेश...

    हिमाचल प्रदेश की साध-संगत ने पौधे लगा, हरियाली की सौगात दी

    हमीरपुर, (हिमाचल प्रदेश)। पौधारोपण में विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुके डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत यानि पर्यावरण के प्रबल प्रहरियों ने रविवार को एक बार फिर पर्यावरण सुरक्षा के महायज्ञ में बढ़-चढ़कर आहुति डाली। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार दिवस के उपलक्ष्य में हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश की साध-संगत ने पौधे लगा हरियाली का उपहार पर्यावरण को भेंट किया। हिमाचल प्रदेश के जिम्मेवारों ने बताया कि पूज्य गुरु जी ने हमें हमेशा मानवता भलाई और पर्यावरण कल्याण की शिक्षा दी है, उन्ही की प्रेरणा पर चलते हुए अवतार दिवस के उपलक्ष में गुजरात, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व अन्य राज्यों में साध-संगत ने पौधारोपण किया है।

    उन्होंने कहा कि सिर्फ भारत देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी साध-संंगत ने पौधे लगाए हैं तथा साध-संगत पौधे लगाने के साथ-साथ कई सालों तक इनकी संभाल भी करती है। आपको बता दें कि पूज्य हजूर पिता संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का कल अवतार दिवस है। जिसे लेकर साध संगत में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि देश विदेश के साध-संगत ने 37 लाख 30 हजार 462 पौधे लगाए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here