हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सेवादारों ने ...

    सेवादारों ने खूनदान कर दिया पूज्य गुरू जी को जन्मदिन का तोहफा

    डेरा श्रद्धालुओं ने जरूरतमंद मरीजों के लिए किया 9 यूनिट रक्तदान

    हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। वैसे तो डेरा अनुयाई हर कार्य में अग्रणी रहते हैं, लेकिन मानवता भलाई की अगर बात करें तो डेरा अनुयायियों का कोई सानी नहीं है। खून दान करने के लिए हर वक्त तैयार रहने वाले डेरा अनुयाई आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। लगभग हर दिन डेरा अनुयाई खून दान करते रहते हैं जब बात उनके मुर्शिद की अवतार दिवस की हो तो भला सेवादार कैसे पीछे रह सकते हैं। गौरतलब है कि 15 अगस्त को पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का अवतार दिवस होता है इसीलिए हांसी ब्लॉक के चार सेवादारों ने अवतार दिवस के दिन खून दान करते हुए अपने मुर्शीद के पावन वचनों पर फूल चढ़ाए। खून दान करने वालों में सुनील परदेसी इन्सां, साहिल इन्सां, संजय इन्सां और सुरेंद्र इन्सां, सतीश इन्सां गढ़ी, प्रवीण इन्सां, ममता इन्सां, भावना इन्सां और सचिन इन्सां शामिल थे।

    जहां साहिल इन्सां ने पहली बार खूनदान किया, वही सुनील इन्सां ने 60 से भी ज्यादा बार खून दान किया है। साहिल इन्सां ने बताया कि अपने गुरु जी के वचन अनुसार 18 वर्ष आयु होते ही वह खून दान करने के लिए पहुंच गए। वही सुनील इन्सां कहना था कि वह अपने मुर्शीद के वचनानुसार हर 3 महीने में खून दान करते रहता है। गौरतलब है कि 14 अगस्त को भारी संख्या में पौधारोपण भी किया था और 15 अगस्त को चार सेवादारों ने अवतार दिवस को इस लाजवाब ढंग से मनाया। ये सभी सेवादार स्थानीय मंगलम ब्लड बैंक में रक्तदान करने पहुंचे थे।

    चार भाइयों ने किया खूनदान

    गंगवा/हिसार(सच कहूँ/ सरदाना)। खून की कमी के चलते डेरा सच्चा सौदा के सेवादार दिन रात लगे हुए हैं। इसी कड़ी के तहत सुभाष चंद्र इन्सां व रवि सेठी ब्लॉक गंगवा, सतीश इन्सां ब्लॉक हिसार ने मंगलम ब्लॅड बैंक में व विजय इन्सां ने नलवा ब्लॅड बैंक में खूनदान किया। एक भाई रवि सेठी इन्सां ने 50वीं बार खूनदान किया। ब्लॅड बैंक के स्टाफ ने सभी का धन्यवाद किया व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here