हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Humanity : काफी दिनों से तड़प रही थी गाय, डेरा सेवादारों ने करवाया इलाज, लोगों ने की प्रशंसा

    Saint Dr. MSG

    सफीदों(सच कहूँ/विकास सिंहमार)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा पर चलते हुए ब्लॉक सफीदों के गाँव रोहड के डेरा श्रद्धालुओं ने दो घायल गाय का इलाज करवाकर इंसानियत की मिसाल पेश की है। डेरा श्रद्धालुओं के इस कार्य की स्थानीय लोगों द्वारा भरपूर सराहना की जा रही है।

    जानकारी के अनुसार पिछले काफी दिन से दो गाय बुरी हालत से जख़्मी होने के कारण दर्द से तड़प रही थी, जब गाँव रोहड के सेवादार पिंकू इन्सां, अजय इन्सां, सुरेंद्र इन्सां, राजेश इन्सां को इस बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत डॉक्टर धर्मबीर को बुलाया और घायल गाय का इलाज करवाया। इस दौरान सेवादारों ने उसकी सेवा करने का जिÞम्मा भी उठाया। सुरंद्र इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु जी ने हमेशा मानवता भलाई कार्य करने के लिए हमें प्रेरित किया है। पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षा की बदौलत ही ब्लॉक की साध-संगत दिन रात मानवता भलाई कार्यों को गति दे रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here