हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अज आए सतगुरु ...

    अज आए सतगुरु जी, रूहों ने हैं खुशियां मनाइयां’

    मानवता भलाई कार्यों को तीव्र गति से करने का दोहराया संकल्प

    सफीदों। (सच कहूँ/विकास सिंहमार) पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के पवित्र अवतार माह की खुशी में ब्लॉक सफीदों की साध-संगत ने कम्युनिटी हॉल खानसर चौंक में नामचर्चा का आयोजन किया। ब्लॉक भंगीदास सुनील इन्सां ने ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ के पवित्र नारे के साथ नामचर्चा का आगाज किया। इसके बाद संजय इन्सां भुसलाना ने विनती का शब्द गाया। मोनू इन्सां रामनगर, साहिल इन्सां, बल्ली इन्सां, हव सिंह इन्सां, मुकेश इन्सां, विक्रम इन्सां, रोशन इन्सां व बहन आशा इन्सां ने विभिन्न भक्तिमय भजनों के माध्यम से सतगुरु की महिमा का गुणगान किया। ब्लॉक भंगीदास सुनील इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मानवता भलाई के 142 कार्य कर रही है, जिनमें गरीबों के मकान बनाकर देना, रक्तदान करना, जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी करवाना, भूखों को खाना खिलाना, गरीब बच्चों को शिक्षा दिलाना, नशों और बुराइयों के खिलाफ जागरूक करना और मरणोपरांत शरीरदान करना अदि शामिल है।

    15 मैंबर रणभीर इन्सां ने कहा कि साध-संगत पूज्य गुरू जी पर पूरा दृढ़ विश्वास रखते हुए निरंतर इन्सानियत के भले के काम कर रही है और आगे भी इन कार्यों को और तेजी से किया जाएगा। नामचर्चा के दौरान दलबीर इन्सां ने पवित्र ग्रंथ में से संत-महात्माओं के अनमोल वचन पढ़कर सुनाए। भंगीदास ने बताया कि शहर की नामचर्चा नियमित रूप से हर रोज शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे राजीव कॉलोनी में सुमेर वाले प्लाट में और ब्लॉक स्तर की नामचर्चा रविवार को 10 बजे से 12 बजे तक होगी। इस अवसर पर 15 मैंबर सचिन इन्सां 15 मैंबर मुकेश इन्सां, 15 मैंबर ओमकर इन्सां, कर्मबीर इन्सां, रोहताश इन्सां, अजय इन्सां, चंद्र इन्सां बसिनी व बहन सलमा इन्सां, सावित्री इन्सां, कमला इन्सां, ओमपती इन्सां, सुमन इन्सां, संतोष इन्सां सहित साध -संगत उपस्थित रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here